कुशीनगर एयरपोर्ट चालू करें, नहीं तो किसानों की जमीन लौटाएं: पूर्व विधायक
यदि सरकार एयरपोर्ट का संचालन कराने में सक्षम नहीं है, तो अधिग्रहित किसानों की जमीन वापस करे। सरकार के दावे के बावूजद अभी तक न प्लेन उड़ी, न ट्रेन चली और नही बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल चली। यह सरकार केवल वादा करती है। ये बातें पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कही। वे रविवार को कसया पीडब्ल्यूडी के डाक बंगले में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टेकुआटार की जनसभा में एयरक्राफ्ट की कमी और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू न होने की बात कही, जबकि गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 16:28 IST
कुशीनगर एयरपोर्ट चालू करें, नहीं तो किसानों की जमीन लौटाएं: पूर्व विधायक #SubahSamachar
