VIDEO: महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने मरीजों को बांटे चश्मे, मेधावियों का किया सम्मान

महाराज अग्रसेन सेवा समिति ने महाराजा अग्रसेन भवन में 162 मरीजों को चश्मा, सुनने की मशीन समेत अन्य चिकित्सकीय सामान वितरित किया। सीबीएसई हाईस्कूल के मेधावियों को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने संस्था के जनसेवा के कार्यों की सराहना की। महासचिव डॉ. वीडी अग्रवाल ने बताया कि 12 फरवरी को लगे निशुल्क शिविर में करीब चार हजार मरीज लाभान्वित हुए थे। इसमें से 102 मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद नजर के चश्मे और 60 को सुनने की मशीन दी है। अध्यक्ष मोहन लाल सराफ ने बताया कि मेधावी आकाश लवानिया, स्तुति प्रभा, शौर्य कुलश्रेष्ठ, माधव और अर्श को सम्मानित किया। संचालन पवन आगरी ने किया। कार्यक्रम में सतीश मांगलिक, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, ओपी गोयल, विजय बंसल, डॉ. अमरीश अग्रवाल, अनुराग मित्तल, रामसरण मित्तल, उमाशंकर अग्रवाल, मुन्नालाल बंसल आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: महाराजा अग्रसेन सेवा समिति ने मरीजों को बांटे चश्मे, मेधावियों का किया सम्मान #SubahSamachar