लखनऊ में विशालकाय पेड़ बिजली के तारों पर गिरा, दो पोल टूटे
राजधानी लखनऊ में अलीगंज क्षेत्र में केंद्र अंचल कॉलोनी के पास एक विशालकाय पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया। इस कारण दो पोल टूट गए और लगभग 7 घंटे तक इस क्षेत्र की बिजली बाधित रही। सोमवार को सुबह से 11 हजार लाइन की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस क्षेत्र के बिजली को दूसरे में शिफ्ट करके लाइन चालू कर दी गई। इसकी मरम्मत का काम चल रहा है। दोनों नए पोल लगाए जा रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 14:02 IST
लखनऊ में विशालकाय पेड़ बिजली के तारों पर गिरा, दो पोल टूटे #SubahSamachar
