लखनऊ में महावीरन मंदिर में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिरा, टीन शेड क्षतिग्रस्त
राजधानी लखनऊ में चिनहट बाजार कोतवाली रोड स्थित प्राचीन सिद्ध महावीरन मंदिर परिसर में शनिवार रात करीब 3.00 बजे अचानक वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से मंदिर के सामने रखा टीन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मंदिर की दीवार का कुछ ईंटें भी गिर गईं। हालांकि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय निवासी बृजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पीपल का यह पेड़ मंदिर से भी पुराना बताया जाता है। बुजुर्गों के अनुसार, करीब 200 वर्ष पहले बने प्राचीन सिद्ध महावीरन मंदिर जहाँ पहले बाग हुआ करता था और उसी समय से यह विशाल पीपल का पेड़ जो की 200 वर्ष से भी पुराना मौजूद था। शनिवार रात अचानक करीब तीन बजे पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे ही शनिदेव की प्रतिमा स्थापित थी। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के बावजूद शनिदेव की प्रतिमा सुरक्षित बच गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में कौतूहल रहा और बड़ी संख्या मंक लोग मौके पर पहुंच गए। पेड़ के गिरने से मंदिर के सामने लगा टीन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा मंदिर की दीवार में लगी कुछ ईंटें भी गिर गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ काफी पुराना और विशाल था, इसलिए इसके गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था। संयोग से घटना देर रात हुई, जिससे मौके पर कोई मौजूद नहीं था और किसी की जान नहीं गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 15:26 IST
लखनऊ में महावीरन मंदिर में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ गिरा, टीन शेड क्षतिग्रस्त #SubahSamachar
