लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गौ रक्षकों को बनाया जा रहा निशाना

लखनऊ के आशियाना में आयोजित धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने सनातन धर्म और गौ रक्षा के प्रति चिंता जताते हुए कहा कि गौ रक्षकों को निशाना बनाया जा रहा है, उन्हें नोटिस दिए जा रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों की तुलना पौराणिक काल से करते हुए कहा कि इतिहास एक बार फिर खुद को दोहरा रहा है। रावण जैसी शक्तियों के खिलाफ अब एक संगठित वानरी सेना की आवश्यकता आ पड़ी है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि या तो वे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के साथ वानर और भालू की तरह एकजुट होकर इस धर्म युद्ध और गौ रक्षा के संकल्प में अपनी भूमिका निभाएं, अन्यथा इस अन्याय का विरोध करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 11:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गौ रक्षकों को बनाया जा रहा निशाना #SubahSamachar