देर रात प्रतियोगी छात्रों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, लगाए नारे
टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर दिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। मिर्जापुर के प्रतियोगी छात्र रामू की हालत बिगड़ने के बाद उसे एंबुलेंस से तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद छात्राें का आक्रोश और बढ़ गया। आक्रोशित अभ्यर्थी सड़क पर आ गए। प्रतीकात्मक कफन ओढ़कर नारेबाजी करते हुए एकलव्य चौराहे पर पहुंच गए। वहां चक्काजाम कर दिया और जमीन पर लेट गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 07:57 IST
देर रात प्रतियोगी छात्रों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, लगाए नारे #SubahSamachar
