VIDEO: शंघाई इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में चमके काशी के सूरज यादव, जीता कांस्य पदक
वाराणसी के अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी सूरज यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। चीन में आयोजित एससीओ मेंबर स्टेट्स वुशु सांडा टूर्नामेंट (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन वुशु चैंपियनशिप) में सूरज यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता के पोडियम पर तिरंगा लहराकर सूरज ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 10:04 IST
VIDEO: शंघाई इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में चमके काशी के सूरज यादव, जीता कांस्य पदक #SubahSamachar
