कानपुर: महाराजपुर में सड़क निर्माण पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल, वीडियो वायरल कर की जांच की मांग

कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर खुद सत्ताधारी दल के पदाधिकारी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डोमनपुर के भाजपा सेक्टर अध्यक्ष निहाल सिंह ने पुरवामीर से महोली गांव तक बनी करीब 1600 मीटर लंबी डामर सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। भाजपा नेता द्वारा अपनी ही सरकार के विकास कार्यों पर सवाल उठाए जाने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 10:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कानपुर: महाराजपुर में सड़क निर्माण पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल, वीडियो वायरल कर की जांच की मांग #SubahSamachar