Video: 19 कुमाऊं रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर झोड़ा-चांचरी की धूम
पिथौरागढ़। 19 कुमाऊं रेजीमेंट का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने झोड़ा-चांचरी का गायन कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। देशभक्ति गीतों से भी पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नगर के एक होटल में 19 कुमाऊं रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों ने स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसके बाद पूर्व सैनिक देशभक्ति गीतों पर झूम उठे। वहीं उन्होंने झोड़ा-चांचरी का भी गायन किया। अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने रेजीमेंट के गौरवशाली इतिहास, शौर्य, पराक्रम पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी को रेजीमेंट के स्थापना दिवस की बधाई दी। इस मौके पर रामी चंद, दान सिंह, नवीन गिरी, महेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, पुष्टि बल्लभ, मनोज पाटनी, राम दत्त सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 06:32 IST
Video: 19 कुमाऊं रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर झोड़ा-चांचरी की धूम #SubahSamachar
