VIDEO: मुड़िया मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, इन गाड़ियों का गंगापुर सिटी तक विस्तार
आगरा। मथुरा में चल रहे गोवर्धन परिक्रमा और मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए व्यवस्था की है। इस दौरान दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जबकि दो का गंगापुर सिटी तक विस्तार किया गया है। इससे आगरा मंडल के साथ कासगंज, मथुरा, भरतपुर और गंगापुर सिटी के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 05307 कासगंज–मथुरा जंक्शन और 05308 मथुरा जंक्शन–कासगंज मेला स्पेशल ट्रेनें 26 से 29 जुलाई तक चार-चार फेरे लगाएंगी। दोनों ट्रेनों में 12 सामान्य और दो स्लीपर सहित 14 कोच होंगे। 05307 कासगंज से रात 12:40 बजे चलकर सिकंदरा राऊ 1:10, हाथरस सिटी (1:39, मथुरा कैंट 2:55 होते हुए सुबह 3:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में 05308 मथुरा जंक्शन से सुबह 4:50 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 55335-55336 कासगंज–मथुरा जंक्शन पैसेंजर का 26 से 29 जुलाई तक गंगापुर सिटी तक विस्तार किया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 10:20 IST
VIDEO: मुड़िया मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, इन गाड़ियों का गंगापुर सिटी तक विस्तार #SubahSamachar
