महराजगंज में अवैध नर्सिंग होम सीज पैथोलॉजी को नोटिस;VIDEO
आजमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को महराजगंज क्षेत्र में अवैध चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत एक नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया, वहीं एक पैथोलॉजी संचालक को नोटिस जारी की गई है। संचालक को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम रविंद्र कुमार और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में बिना वैध पंजीकरण और मानकों के विपरीत चल रहे चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह अभियान जारी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी और निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी आलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में महराजगंज में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिवा नर्सिंग होम का पंजीकरण केवल क्लीनिक के रूप में पाया गया। हालांकि, वहां अवैध रूप से नर्सिंग होम, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर का संचालन किया जा रहा था। यह संबंधित नियमों और मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस प्रतिष्ठान के संबंध में एक बच्चे की मृत्यु की शिकायत भी मिली थी। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर वार्ड और ऑपरेशन थिएटर को तत्काल सीज कर दिया गया। इसके साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 13:09 IST
महराजगंज में अवैध नर्सिंग होम सीज पैथोलॉजी को नोटिस;VIDEO #SubahSamachar
