Lakhimpur Kheri: हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला, कार्रवाई की मांग

लखीमपुर खीरी में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंककर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि 31 जुलाई को संसद परिसर में हुई घटना से सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे हिंदू समाज में आक्रोश है। महासभा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सांसदों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने राष्ट्रपति से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Lakhimpur Kheri: हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला, कार्रवाई की मांग #SubahSamachar