झांसी में हुई झमाझम बारिश, 24 घंटे में 26.4 मिलीमीटर गिरा पानी

झांसी में 24 घंटे में 26.4 मिलीमीटर बारिश हुई। सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी ढाई बजे से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर सुबह साढ़े दस बजे तक चली। दिन का तापमान लुढ़ककर 35.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। फिर शाम छह बजे के बाद तेज पानी गिरने लगा। बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दो-तीन दिन ऐसी ही बारिश देखने को मिलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झांसी में हुई झमाझम बारिश, 24 घंटे में 26.4 मिलीमीटर गिरा पानी #SubahSamachar