VIDEO: आसमान से बरस रही आग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; दोपहर में चार घंटे बाहर जाने से बचें
आगरा में भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बेवजह बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि पारा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बेहद जरूरी होने पर ही दोपहर में बाहर जाएं। धूप से बचें और खूब पानी पीएं। गर्मी को देखते हुए सीएचसी, पीएचसी में ओआरएस घोल और फ्लूड की भी अतिरिक्त व्यवस्था की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 16:22 IST
VIDEO: आसमान से बरस रही आग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट; दोपहर में चार घंटे बाहर जाने से बचें #SubahSamachar
