ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी पर लगाए दोहरे मापदंड के आरोप, सुखबीर बादल के खिलाफ भी प्रस्ताव लाने की मांग

शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष गियानी हरप्रीत सिंह ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी , शिरोमणि अकाली दल (बादल), पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि एसजीपीसी मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ जारी आदेश को गांव-गांव तक लागू कराने के लिए विशेष अधिवेशन बुला रही है, लेकिन 2 दिसंबर के आदेश से कथित रूप से पीछे हटने वाले सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ कभी ऐसा कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने मांग की कि भगवंत मान के साथ-साथ सुखबीर बादल के खिलाफ भी प्रस्ताव पारित किया जाए। गियानी हरप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि एसजीपीसी की गोलक का पैसा राजनीतिक पोस्टरबाजी पर खर्च किया जा रहा है, जिससे गांवों में टकराव का माहौल बन रहा है। उन्होंने अकाल तख्त साहिब से इस अभियान को तुरंत रोकने की अपील की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से 2015 के बेअदबी मामलों, महिलाओं को भत्ता देने के वादे और पंजाब पर बढ़ते कर्ज को लेकर जवाब मांगा। साथ ही तख्त श्री हजूर साहिब एक्ट में सरकारी हस्तक्षेप का विरोध करते हुए कहा कि यह संविधान के अनुच्छेद-26 की भावना के विपरीत है। उन्होंने एसजीपीसी चुनाव जल्द कराने और पंथक एकता के लिए सभी पक्षों से ईमानदारी से आगे आने की अपील भी की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 09:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने एसजीपीसी पर लगाए दोहरे मापदंड के आरोप, सुखबीर बादल के खिलाफ भी प्रस्ताव लाने की मांग #SubahSamachar