वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से की छेड़खानी तो आपस में भिड़े लड़के, वीडियो वायरल

राजधानी रायपुर में वेलेंटाइन डे के दिन जहां एक ओर प्रेम और उत्सव का माहौल था, वहीं दूसरी ओर मालवीय रोड पर अचानक तनाव की स्थिति बन गई। कोतवाली थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर दो युवकों के गुट आमने-सामने आ गए और सड़क पर ही धक्का-मुक्की व मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद की शुरुआत कथित तौर पर एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुई। बताया जा रहा है कि एक छात्र अपनी मित्र के साथ मौजूद था, तभी दूसरे समूह के कुछ लड़कों ने कथित रूप से टिप्पणी की। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 12:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गर्लफ्रेंड से की छेड़खानी तो आपस में भिड़े लड़के, वीडियो वायरल #SubahSamachar