महिला प्रधान ने पति, सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर पर लगाए गबन के आरोप;video
सोनभद्र जिले में चतरा ब्लॉक के खडुई ग्राम पंचायत की प्रधान मीरा देवी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पत्र सौंपा। उन्होंने अपने पति, पंचायत सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर पर ग्राम पंचायत निधि में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधान मीरा देवी का आरोप है कि उनकी अनुमति और हस्ताक्षर के बिना ग्राम पंचायत निधि से भुगतान किए गए। पिछले तीन वर्षों से मिलीभगत कर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया और डोंगल व अन्य डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर भुगतान निकाले गए। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि उन्हें ग्राम पंचायत की बैठकों और वित्तीय निर्णयों से दूर रखा गया। इसके अलावा मनरेगा कार्यों में अनियमितता, फर्जी हस्ताक्षर, विभिन्न फर्मों को किए गए भुगतानों और प्राथमिक विद्यालयों में फर्जी उपस्थिति दिखाकर धन निकासी की भी जांच कराने की मांग की गई है। डीएम चर्चित गौड़ ने मामले में संबंधित अधिकारियों को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 24, 2026, 14:41 IST
महिला प्रधान ने पति, सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर पर लगाए गबन के आरोप;video #SubahSamachar
