नारनौल: कर्मचारी कॉलोनी में बंदरों का खौफ, लाठी-डंडों के बिना नहीं निकल पा रहें लोग
नारनौल। कर्मचारी कॉलोनी क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। पिछले एक सप्ताह में दो लोगों को बंदरों के काटने की घटनाओं के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। सुबह टहलने निकलने वाले, बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने वाले और अन्य जरूरी कार्यों से बाहर निकलने वाले लोग एहतियात के तौर पर अपने साथ लाठी लेकर चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय पार्कों में खेल रहे बच्चों और सैर कर रहे लोगों को बंदरों के डर से समय से पहले घर लौटना पड़ता है। लोगों के बीच यह चर्चा आम हो गई है कि "बंदरों के आने का समय हो गया है, अब घर चलो।" क्षेत्रवासियों ने बताया कि बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग को लेकर कई बार नगर परिषद से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान कर बंदरों के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 16:59 IST
नारनौल: कर्मचारी कॉलोनी में बंदरों का खौफ, लाठी-डंडों के बिना नहीं निकल पा रहें लोग #SubahSamachar
