बालोद में ईद मिलादुन्नबी की धूम, दिनभर चला आयोजन, तिरंगे संग निकाली रैली
बालोद जिला मुख्यालय में आज पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की 1500वीं सालगिरह बड़े ही खुशनुमा और रौशन माहौल में शान-ओ-शौकत के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया, जो नगर के प्रमुख मार्गों —पुराना बस स्टैंड, सदर रोड, हलधर चौक, मधु चौक और जय स्तंभ चौक से होता हुआ पुनः जामा मस्जिद पहुंचा। सदर शाहिद खान ने बताया कि ईद-ए-मिलाद केवल एक जन्मदिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक अनुभूति है। यह दिन मानवता, सहिष्णुता और शांति के पैगंबर के संदेशों को फिर से याद करने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का अवसर प्रदान करता है। यह त्योहार लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सेवा के लिए प्रेरित करता है, जो कि पैगंबर मुहम्मद साहब की शिक्षाओं का मूल सार है।बालोद निवासी मतीन शेख ने बताया कि इस दिन का महत्व केवल इसलिए नहीं है कि यह पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म का दिन है, बल्कि यह भी माना जाता है कि इसी दिन उनका इंतकाल भी हुआ था. यही वजह है कि मुस्लिम समाज में इसे दो तरह से देखा जाता है. कुछ लोग इसे खुशी और जश्न का दिन मानते हैं, जबकि कुछ इसे शोक और आत्ममंथन का अवसर मानते हैं. यही इसकी खासियत है, जो इसे अन्य ईदों से अलग बनाता है जुलूस-ए-मोहम्मदी में बच्चों से
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2025, 20:12 IST
बालोद में ईद मिलादुन्नबी की धूम, दिनभर चला आयोजन, तिरंगे संग निकाली रैली #SubahSamachar
