महराजगंज: सरकार हर नागरिक को परिवार का सदस्य मानती है: सत्येंद्र बारी

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येंद्र बारी ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि जिले में जाकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। सरकार प्रत्येक नागरिक को परिवार का सदस्य मानती है और उसकी समस्याओं को अपनी पीड़ा समझती है। उन्होंने बताया कि अभ्युदय कोचिंग के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर दिया जा रहा है। साथ ही, जिले के 30 संस्थानों में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण भी संचालित है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में रहकर आयोग को लखनऊ से गांवों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


महराजगंज: सरकार हर नागरिक को परिवार का सदस्य मानती है: सत्येंद्र बारी #SubahSamachar