करनाल: दिवाली 20 अक्तूबर को मनाएं: ज्ञानानंद महाराज

महामंडलेश्वर गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कार्तिक मास में धनतेरस, छोटी दिवाली, हनुमान जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज ये पंच पर्व अत्यंत श्रद्धा और उत्साह से मनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी नक्षत्र और योग के कारण तिथि दो बन जाती है, जिससे पर्व को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 20 अक्तूबर को अमावस्या है और दीपावली शाम व रात्रि का पर्व है। उन्होंने कहा कि त्योहार का निर्णय उस स्थान की परंपरा के अनुसार होना चाहिए, जहां से उसकी शुरुआत हुई हो। अयोध्या और बृज के संतों से हुई चर्चा के अनुसार, दीपावली पर्व 20 अक्तूबर को ही मनाया जाएगा। चूंकि दीपावली अयोध्या का त्योहार है, इसलिए जब वहां 20 अक्तूबर को मनाया जा रहा है, तो सभी को उसी दिन दीपावली मनानी चाहिए। ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता जयंती के अवसर पर पूरे देश के संतों, तीर्थों के संतों से मिलकर ये तय करेंगे कि सभी त्योहार एक ही दिन मनाये जाए। इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, समाजसेवी बृजभूषण गुप्ता, श्याम जी, पारूल बाली, प्रीतपाल सिंह पन्नु, एडवोकेट नरेश बराना, अंकुर गुप्ता और अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 19, 2025, 20:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


करनाल: दिवाली 20 अक्तूबर को मनाएं: ज्ञानानंद महाराज #SubahSamachar