Rajasthan Weather: राजस्थान में 17-18 फरवरी को बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बादल और हल्की बारिश के आसार
राजस्थान में 17–18 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से जयपुर और बीकानेर संभाग के कई क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्यतः 20 फरवरी के बाद दर्ज होता है। पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहा और दिनभर तेज धूप रही। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, चित्तौड़गढ़, जालौर, लूणकरणसर, पाली और डूंगरपुर में भी दिन के समय गर्मी महसूस की गई, जहां तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन में गर्मी बढ़ रही है, लेकिन शेखावाटी क्षेत्र में सुबह और शाम अभी भी ठंड बनी हुई है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और सीकर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। इसके बाद 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आएगा और 17–18 फरवरी को कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश हो सकती है। राजस्थान के प्रमुख शहरों में 4 फरवरी को तापमान में खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अजमेर में अधिकतम 29.7 और न्यूनतम 12.3 डिग्री, अलवर में 27.6 और 7.5 डिग्री, जयपुर में 29.1 और 14 डिग्री तथा पिलानी में 30.9 और 8.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सीकर में 27.5 और 6.5 डिग्री, कोटा में 28.7 और 14.4 डिग्री तथा चित्तौड़गढ़ में 31.6 और 14.2 डिग्री तापमान रहा। उदयपुर में 29.2 और 13.2 डिग्री, बाड़मेर में सबसे अधिक 35.6 और 15.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जबकि जैसलमेर में 32.6 और 14.4 डिग्री तथा जोधपुर में 32.1 और 14.5 डिग्री रहा। बीकानेर में 31.4 और 14.1 डिग्री, चूरू में 31.2 और 9.2 डिग्री तथा गंगानगर में 29.4 और 11.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। नागौर में 30.7 और 7.1 डिग्री, बारां में 27.6 और 11.8 डिग्री तथा जालोर में 31.5 और 12.8 डिग्री रहा। सिरोही में 26 और 9.8 डिग्री, फतेहपुर में न्यूनतम सबसे कम 4.5 डिग्री और अधिकतम 29 डिग्री दर्ज हुआ। करौली में 28.3 और 7.9 डिग्री, दौसा में 29.9 और 7.9 डिग्री, झुंझुनूं में 28.8 और 10.6 डिग्री तथा पाली में 31.1 और 5.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। पूरे प्रदेश में दिन के समय गर्मी का असर दिखाई दिया, जबकि कई शहरों में सुबह-शाम ठंड बनी रही। यह भी पढ़ें-Rajasthan:जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लड़कियों की मौत, पिकअप का टायर फटने से वाहन पलटा
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 04:31 IST
Rajasthan Weather: राजस्थान में 17-18 फरवरी को बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से बादल और हल्की बारिश के आसार #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeather #WesternDisturbanceRajasthan #JaipurWeatherUpdate #BikanerWeather #BarmerTemperature #SubahSamachar
