छुट्टियों में शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में उमड़े श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में इन दिनों छुट्टियों के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक मां चिंतपूर्णी के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है, जिससे पूरे मंदिर परिसर में चहल-पहल बनी हुई है। दूर-दराज राज्यों सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू बनाया गया है। दर्शन लाइनों, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 20:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


छुट्टियों में शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में उमड़े श्रद्धालु #SubahSamachar