बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, समिति पर उठाए सवाल
भैरव सेना संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने प्रेस वार्ता में बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की राशि में कथित हेराफेरी के मामले में गठित जांच समिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य बीकेटीसी से जुड़े हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। खत्री ने आरोप लगाया कि मामला सीसीटीवी से जुड़ा है, लेकिन लीपापोती के उद्देश्य से चार सदस्यीय समिति गठित कर दी गई। उनका यह भी कहना है कि जो व्यक्ति जांच के दायरे में था, वह सहयोग किए बिना देहरादून लौट गया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। यह बातें उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम चंदा-चोरी प्रकरण में विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 13:46 IST
बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, समिति पर उठाए सवाल #SubahSamachar
