VIDEO: कलियर से लौटे रहे परिवार की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल

रुद्रपुर के कलियर मजार हरिद्वार से जियारत कर लौट रहे परिवार की कार को जाफरपुर के पास महतोष मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली जिले के शेरगढ़ निवासी नसीर अहमद का परिवार कलियर मजार से लौट रहा था। देर रात जब उनकी कार जाफरपुर के पास महतोष मोड़ पर पहुंची। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे में 28 वर्षीय नदीम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इमरान, मोबीना, मन्नत, नथिया, अंजुम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर गदरपुर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 18:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: कलियर से लौटे रहे परिवार की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, छह घायल #SubahSamachar