सीटी यूनिवर्सिटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दीक्षांत समारोह 2026

सीटी यूनिवर्सिटी ने इंटरनेशनल ग्रेजुएशन सेरेमनी 2026 का भव्य आयोजन कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इस अवसर पर 14 देशों से आए 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक डिग्रियां प्रदान की गईं। यह समारोह विश्वविद्यालय की वैश्विक शिक्षा, सांस्कृतिक विविधता और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण रहा। समारोह में जिम्बाब्वे, मलावी, सूडान, तंज़ानिया, दक्षिण अफ्रीका, मोज़ाम्बिक, गाम्बिया, नामीबिया, बोत्सवाना, लाइबेरिया, लेसोथो, दक्षिण सूडान, इस्वातिनी और कैमरून से आए विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की गईं। वर्षों की मेहनत, समर्पण और संघर्ष के बाद इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों, विश्वविद्यालय अधिकारियों, सहपाठियों और विभिन्न देशों से आए अपने अभिभावकों के साथ इस विशेष पल का उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस अवसर पर सी टी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार संजय खंडूरी तथा डायरेक्टर, इंटरनेशनल अफेयर्स, नरेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 25, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सीटी यूनिवर्सिटी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दीक्षांत समारोह 2026 #SubahSamachar