अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों की हालत में सुधार, मेडिकल कॉलेज से हुए डिस्चार्ज

अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे स्वस्थ होने के बाद मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज किए गए हैं। सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज से अटल आवासीय विद्यालय भेजा जा रहा है। धौर्रा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को भोजन के बाद कई बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई थी, जिसके बाद 46 बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की सुबह कुछ और बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। मौके पर चिकित्सकों की टीम उपचार में जुट गई थी। गंभीर हालत वाले बच्चों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। फिलहाल अब सभी बच्चे स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर भर्ती बच्चों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि भोजन और अन्य नमूनों की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 18, 2026, 13:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों की हालत में सुधार, मेडिकल कॉलेज से हुए डिस्चार्ज #SubahSamachar