चिंतपूर्णी: मंदिर सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पूर्व सैनिकों संग मंदिर अधिकारी ने किया हवन
चिंतपूर्णी। श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों के साथ बुधवार को मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने हवन कुंड में विधिवत हवन किया। इस दौरान मंदिर की सुख-समृद्धि, श्रद्धालुओं की मंगलकामना तथा मंदिर में बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रार्थना की गई। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि पिछले एक माह से विभिन्न राज्यों में छुट्टियों का दौर चलने के कारण श्री चिंतपूर्णी मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे समय में मंदिर की सुरक्षा और लाइन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों ने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निर्वहन किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 19:31 IST
चिंतपूर्णी: मंदिर सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पूर्व सैनिकों संग मंदिर अधिकारी ने किया हवन #SubahSamachar
