VIDEO: बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली

एटा के सकीट क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भरतोली के बच्चों ने बृहस्पतिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे, साथ ही विभिन्न नारे लगा रहे थे। छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा से जुड़े नारे लगाता देख लोग अचरज में पड़ गए। रैली के माध्यम से पूरे गांव का भ्रमण कर बच्चों ने लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने का संदेश दिया। रैली में शामिल बच्चे जो बच्चों को नहीं पढ़ाएगा घोर नरक में जाएगा, पढ़ी लिखी लड़की रोशनी घर की, आधी रोटी खाएंगे बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे आदि नारे लगा रहे थे। रैली में प्रधानाध्यापिका अंजू जादौन सहित अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने को कहा। अंजू जौदान ने बताया रैली के दौरान 25 घरों में संपर्क कर छह नए बच्चों का पंजीकरण कराया है। रैली में ग्राम प्रधान प्रदीप उपाध्याय, दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, गजेंद्र, अनिल, प्रिया, सुदामा नंदन सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 02, 2026, 19:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली रैली #SubahSamachar