चानौत विवाद: मंत्री रणबीर गंगवा बोले- ग्रामीण कल माने, आज फिर बदल लिया फैसला, विपक्षी दल भड़काने में लगे

हांसी। गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहे विवाद में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा व विधायक विनोद भयाना ने स्थानीय लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि सीएम से मुलाकात के दौरान कमेटी के अधिकांश सदस्य सीएम के आश्वासन से संतुष्ट थे। लेकिन फिर टी-कनेक्शन से ही पानी लेने की मांग पर अड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीएम ने चानौत को अलग पाइपलाइन से पानी देने का प्रस्ताव दिया गया है। मंत्री ने कहा कि धरना समाप्त करने के लिए हमारी ड्यूटी लगाई थी, लेकिन हमें पता लगा है कि ग्रामीण टी की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने गांव में जाकर ग्रामीणों को बहकाया है, जिसके कारण वे अपने पहले के निर्णय से पलट गए। उन्होंने ग्रामीणों से किसी के बहकावे में न आने और उन्हें पानी पूरा मिलेगा। हांसी में पानी आने से पहले गांव को पानी मिलेगा। जिससे पानी का मुद्दा ही खत्म हो जाता है। सीएम ने विकास कार्यों के भी आश्वासन दिया। जब सरकार ने सारी मांग मान ली है तो अब धरने का कोई औचित्य नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


चानौत विवाद: मंत्री रणबीर गंगवा बोले- ग्रामीण कल माने, आज फिर बदल लिया फैसला, विपक्षी दल भड़काने में लगे #SubahSamachar