VIDEO: बरेली में सीबीएसई टॉपर मानवी पटेल बनीं एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष
बरेली में सीबीएसई 12वीं कक्षा की टॉपर मानवी पटेल को एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने शनिवार को महिला सशक्तीकरण की पहल के तहत उन्हें अपनी कुर्सी सौंपी। मानवी ने 12वीं की परीक्षा में 99.6 फीसदी अंक हासिल कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। रश्मि पटेल ने बुके देकर मानवी का स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। मानवी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के कामकाज को करीब से देखा। इस अवसर पर मानवी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह जिला पंचायत अध्यक्ष बनकर बेहद खुश हैं। रश्मि पटेल ने कहा कि मानवी ने बरेली का नाम देश में रोशन किया है। उन्होंने जोर दिया कि बेटियों के पढ़ने और आगे बढ़ने से ही देश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 18:24 IST
VIDEO: बरेली में सीबीएसई टॉपर मानवी पटेल बनीं एक दिन की जिला पंचायत अध्यक्ष #SubahSamachar
