चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद भी अटूट रही आस्था
अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद भी श्रद्धालुओं की आस्था और दान में कोई कमी नहीं आई है। सिंह द्वार स्थित यात्री सहायता केंद्र के दान काउंटर पर श्रद्धालु पहले की तरह नकद और यूपीआई के माध्यम से मंदिर व्यवस्था के लिए उदारतापूर्वक दान दे रहे हैं। ट्रस्ट कर्मियों के अनुसार, एक काउंटर से प्रतिदिन 60 हजार से एक लाख रुपये तक का दान प्राप्त हो रहा है, जबकि अवकाश के दिनों में यह राशि दो लाख रुपये तक पहुंच जाती है। मंदिर परिसर में ऐसे कई दान काउंटर संचालित हैं। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इससे उनकी आस्था प्रभावित नहीं हुई है। उनका मानना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कई श्रद्धालु एक ही यात्रा में दो-दो बार रामलला के दर्शन कर रहे हैं और अन्य लोगों से भी अयोध्या आकर दर्शन करने की अपील कर रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 16:21 IST
चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद भी अटूट रही आस्था #SubahSamachar
