गाजियाबाद: मुरादनगर में रैपिड स्टेशन के नीचे बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल

रैपिड मेट्रो स्टेशन के नीचे बुधवार सुबह तेज रफ्तार उत्तर प्रदेश परिवहन की बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक बस के अगले हिस्से के नीचे जा फंसी। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई थी। बस के नीचे युवक को फंसा देखकर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बस के नीचे से बाहर निकाला और घायल अंकुश पुत्र रमेश, निवासी शिव विहार, करावल नगर, दिल्ली को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 23, 2026, 16:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गाजियाबाद: मुरादनगर में रैपिड स्टेशन के नीचे बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल #SubahSamachar