नूंह के रेवासन में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 20 मकानों पर तोड़फोड़
नूंह जिले के रेवासन गांव में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। अवैध कब्जाधारियों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखते हुए विभाग की कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी कराई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 15:32 IST
नूंह के रेवासन में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, 20 मकानों पर तोड़फोड़ #SubahSamachar
