VIDEO: 75 लोगों ने किया रक्तदान, 12 को मिला चांदी का ब्रेसलेट

आगरा। हेल्प आगरा और एसएस जैन युवा संगठन ने मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 75 लोगों ने रक्तदान किया। हीमोग्लोबिन कम होने पर नौ लोग रक्तदान नहीं कर सके। लकी ड्राॅ के जरिये 12 रक्तदाताओं को 1.5 ग्राम चांदी के ब्रेसलेट उपहार में दिए। संगठन अध्यक्ष अमित जैन, हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, आशीष जैन, कोमल सुराना, प्रियंक सुराना, रौनक जैन, मुकुल जैन, गौतम सेठ, राजीव गुप्ता, नंदकिशोर गोयल, अशोक बंसल, नरेश जैन का सहयोग रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: 75 लोगों ने किया रक्तदान, 12 को मिला चांदी का ब्रेसलेट #SubahSamachar