Baghpat: जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में बागपत कलेक्ट्रेट में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को भीम आर्मी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बागपत कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई, मृतकों के परिजनों को मुआवजा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 10:19 IST
Baghpat: जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में बागपत कलेक्ट्रेट में आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन #SubahSamachar
