अयोध्या में हादसे की आशंका पर हाईवे किनारे से हटाया गया खतरनाक लोहे का बैनर

अयोध्या में हाईवे पर महर्षि विश्वविद्यालय के सामने एक लोहे का भारी बैनर खंभे के सहारे टिका होने से दुर्घटना की आशंका होने पर इसे हटा दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रितेश मिश्रा की शिकायत पर प्रशासन ने पहल की। गैस बेल्डिंग के माध्यम से लोहे के बैनर को कटवाकर सुरक्षित रूप से हाईवे किनारे हटवा दिया गया। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बैनर एक बिजली के खंभे के सहारे टिका था। तेज हवा या हल्के धक्के से सड़क पर गिर सकता था। इससे राहगीरों और वाहनों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 20:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अयोध्या में हादसे की आशंका पर हाईवे किनारे से हटाया गया खतरनाक लोहे का बैनर #SubahSamachar