अविमुक्तेश्वरांद का बड़ा दावा- मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम का हमने किया था समर्थन

लखनऊ में आशियाना स्थित चांसलर क्लब में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरांद सरस्वती ने धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के चयन के समय कुछ लोग उनसे राय लेने आए थे। उस समय उन्होंने योगी आदित्यनाथ का समर्थन किया था। शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि संन्यासी होने के नाते योगी कम से कम गोमाता की रक्षा और धर्म की सेवा करेंगे। हालांकि, उन्होंने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि आज सत्ता के लिए धर्म, गोमाता और देश की अखंडता तक को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसा आचरण कंस के दूसरे रूप जैसा प्रतीत होता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 24, 2026, 11:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अविमुक्तेश्वरांद का बड़ा दावा- मुख्यमंत्री पद के लिए योगी के नाम का हमने किया था समर्थन #SubahSamachar