अलीगढ़ के मैरिस रोड पर छात्रा से सरेशाम मोबाइल लूटा, तीन आरोपी मौका देख भागे

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के मैरिस रोड पर सरेशाम एक छात्रा से मोबाइल छीन लिया गया। बाइक सवार तीन युवकों ने पैदल जा रही छात्रा को निशाना बनाया। घनश्यामपुरी मोहल्ले की हर्षिता ग्राफिक डिजाइन की कक्षा से घर लौट रही थी। मेरिस रोड चौराहे के पास उसने मोबाइल बैग में रखने की कोशिश की। तभी पीछे से आए लुटेरों ने झपट्टा मारकर उसका फोन छीन लिया। हर्षिता ने मोबाइल छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे तेज रफ्तार से भाग निकले। कुछ बाइक सवारों ने उनका पीछा भी किया, पर लुटेरे कामयाब रहे। घटना के बाद हर्षिता रोने लगी और भाई के पहुंचने पर बेहोश हो गई। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 17, 2026, 18:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अलीगढ़ के मैरिस रोड पर छात्रा से सरेशाम मोबाइल लूटा, तीन आरोपी मौका देख भागे #SubahSamachar