काशी फिल्म की शूटिंग करने अभिनेता आयुष शर्मा पहुंचे बनारस, VIDEO

सलमान खान के बहनोई व अभिनेता आयुष शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म काशी की तीन दिवसीय शूटिंग के लिए बनारस में हैं। फिल्म की कहानी बनारस की लोकजीवन, गलियों और घाटों पर आधारित है, इसलिए टीम ने शहर के प्रमुख घाटों, पुराने मंदिरों, संकरी बस्तियों और बाजारों को चुना है। निर्माता-निर्देशक का कहना है कि बनारस की असली आत्मा ही फिल्म का केंद्र होगी। आयुष का विवाह सलमान खान की बहन अर्पिता खान से हुआ है। आयुष ने सलमान खान के प्रोडक्शन लवयात्री (2018) और अंतिम : द फाइनल टूथ (2021) से फिल्म जगत में पदार्पण किया था, जिसमें उन्होंने खान के साथ अभिनय किया। आयुष पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम के पौत्र हैं। इस बीच कल अभिनेता अपनी माँ के साथ घाटों पर नजर आये। रविवार को दिन भर शूटिंग के बाद रात 10.30 बजे परिवार और टीम के साथ काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 10:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


काशी फिल्म की शूटिंग करने अभिनेता आयुष शर्मा पहुंचे बनारस, VIDEO #SubahSamachar