जलालाबाद नगर काउंसिल में आप की जीत, विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने जताया आभार

जलालाबाद नगर काउंसिल चुनाव के घोषित नतीजों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 12 वार्डों में जीत दर्ज की। इस जीत के साथ नगर काउंसिल में आम आदमी पार्टी का प्रधान बनना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव परिणाम आने के बाद हलका विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया। इसके बाद विधायक और विजयी पार्षदों ने क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि जनता ने विकास और पारदर्शी कार्यशैली पर विश्वास जताया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 06, 2026, 14:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जलालाबाद नगर काउंसिल में आप की जीत, विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने जताया आभार #SubahSamachar