झांसी में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग

जनपद के ग्राम नोटा निवासी कृष्णकांत प्रजापति की इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना उस समय हुई जब कृष्णकांत अपनी स्कूटी से नोटा से टहरौली की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि ग्राम सिलोरी के आगे पहुंचते ही स्कूटी में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते स्कूटी से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। पीड़ित के अनुसार स्कूटी की कीमत लगभग 43,000 रुपये थी। आग लगने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 09:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


झांसी में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग #SubahSamachar