Video: हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसिक पानी, फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ा

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद यमुनानगर स्थित हथनीकुंड बैराज से शुक्रवार को 50 हजार क्यूसिक पानी छोड़े जाने के बाद फरीदाबाद में यमुना के जलस्तर को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। सिंचाई विभाग के अनुसार यह पानी रविवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। हालांकि विभाग का दावा है कि फिलहाल फरीदाबाद में इसका बड़ा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन मानसून के दस्तक देने से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्य अधूरे होने के कारण यमुना किनारे बसे गांवों के लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग ने एहतियात के तौर पर महावतपुर, शाहजहांपुर और छांयसा के पांटून पुलों को हटा दिया है, क्योंकि जलस्तर बढ़ने पर इनके बहने का खतरा रहता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया 50 हजार क्यूसिक पानी, फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ा #SubahSamachar