Varanasi News: रामनगर में सजा बुनकर मेला, ओडिशा से आए तसर रीलर्स रहे विशेष आकर्षण; ली जानकारी
रामनगर स्थित अंगिका हथकरघा सहकारी समिति लिमिटेड परिसर में गुरुवार को केंद्रीय रेशम बोर्ड की ओर से बुनकर मेला का आयोजन किया गया। मेले में जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बुनकर पहुंचे और विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ली। यह आयोजन केंद्रीय रेशम बोर्ड, केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, वाराणसी, क्षेत्रीय तसर अनुसंधान केंद्र, वाराणसी तथा वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या रहीं। उन्होंने कहा कि बुनकरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इससे उनकी आय बढ़ेगी और पारंपरिक बुनकरी को नई पहचान मिलेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 23:56 IST
Varanasi News: रामनगर में सजा बुनकर मेला, ओडिशा से आए तसर रीलर्स रहे विशेष आकर्षण; ली जानकारी #CityStates #Varanasi #Bunkar #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
