यूपी: 10 महीने में 900 एचआईवी पॉजिटिव, इनमें आधे से अधिक किशोर और युवा; सामने आया सबसे बड़ा ये कारण; दो की मौत
इस साल दस महीने (जनवरी से अक्तूबर तक) में ही करीब 900 नए एचआईवी संक्रमित मिले हैं। इनमें आधे से ज्यादा किशोर और युवा हैं। उम्र 15 से 45 साल के बीच है। सर्वाधिक 728 लोगों में संक्रमण की पुष्टि बीएचयू अस्पताल में जांच के बाद हुई है। दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में जांच करवाने वाले 175 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहरी इलाकों में रहने वाले ज्यादा संक्रमित हुए हैं। संक्रमण की जो वजह सामने आई है उनमें एक ही सिरिंज से ड्रग्स लेना, असुरक्षित यौन संबंध, गलत इंजेक्शन से टैटू बनवाना शामिल है। सरकारी हो या निजी अस्पताल हर छोटी से बड़ी सर्जरी करवाने से पहले डॉक्टर एचआईवी की जांच करवाते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 08:46 IST
यूपी: 10 महीने में 900 एचआईवी पॉजिटिव, इनमें आधे से अधिक किशोर और युवा; सामने आया सबसे बड़ा ये कारण; दो की मौत #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiHiv #SubahSamachar
