कानपुर मेफेड्रोन कांड: एक ग्राम से तैयार होती थीं 50 पुड़िया, कमाते थे दोगुना मुनाफा, इन राज्यों से है कनेक्शन
कानपुर में पुलिस की पूछताछ में शान ने बताया कि मेफेड्रोन की बिक्री मिलीग्राम में होती है। एक ग्राम में 40 से 50 पुड़िया तैयार की जाती हैं। फिर उन्हें चार से छह हजार रुपये प्रति पुड़िया के हिसाब से रईसजादों तक डिमांड के अनुसार पहुंचाया जाता है। एक करोड़ की कीमत वाला 100 ग्राम माल दो करोड़ तक में बेचा जाता है। शान ने बताया कि मेफेड्रोन ड्रग क्रिस्टल के रूप में होता है। एक पुड़िया में पांच से छह दाने ही डाले जाते हैं। गिरोह अभी शहर में पूरी तरह से मार्केट तैयार नहीं कर पाया था। मेफेड्रोन मुंबई में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। पुलिस ने बताया कि शान के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मारपीट के दो मामले दर्ज हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 05:57 IST
कानपुर मेफेड्रोन कांड: एक ग्राम से तैयार होती थीं 50 पुड़िया, कमाते थे दोगुना मुनाफा, इन राज्यों से है कनेक्शन #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurMephedroneDrugSeizure #DrugTraffickers #RavePartyDrugRacket #KanpurMephedroneDrugs #'meow-meow'Drug #LsdAndOgCannabis #SubahSamachar
