Varanasi: 1.25 करोड़ की ठगी का आरोपी अरेस्ट, दर्ज हैं 73 FIR; OLX पर AC समेत अन्य सामान बेचने का देता था झांसा
Varanasi News: वाराणसी के सिगरा स्थित होटल प्लाजा इन से ओएलएक्स पर एसी व अन्य सामान बेचने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने के आरोपी जलादी नागराजू को साइबर सेल की प्रतिबिंब टीम ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया। शुक्रवार को कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी अब तक लगभग 1.25 करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 73 प्राथमिकी दर्ज हैं। एसीपी साइबर विदुष सक्सेना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के चेब्रोलु मंडल स्थित नरकोडुर का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओएलएक्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एसी व अन्य सामान बेचने के नाम पर फर्जी विज्ञापन पोस्ट करता था। ग्राहकों को कम कीमत का लालच देकर ऑनलाइन भुगतान प्राप्त करता था और भुगतान मिलते ही मोबाइल नंबर बंद कर देता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 16, 2026, 00:06 IST
Varanasi: 1.25 करोड़ की ठगी का आरोपी अरेस्ट, दर्ज हैं 73 FIR; OLX पर AC समेत अन्य सामान बेचने का देता था झांसा #CityStates #Varanasi #Prayagraj #Olx #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar
