एयर शो: 60 किमी दूर आसमान में विमानों का ठहराव, सिग्नल मिलते ही आवाज से तेज पहुंचे; महादेव का जयघोष
काशी के चारों ओर आसमान में करीब 60 किलोमीटर तक एयर शो के विमानों के लिए एक ठहराव है। यही उनका होल्डिंग एरिया है, जहां एटीसी से सिग्नल मिलते ही सारे एयरक्राफ्ट ध्वनि से भी तेज गति से यानी दो से पांच मिनट में पहुंच रहे हैं और इतने ही देर तक खतरनाक और रोमांचित करने वाले करतब दिखाकर आंखों से ओझल हो जा रहे हैं। कभी 2100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आठ से 10 हजार फीट की ऊंचाई तक जाकर लड़ाकू विमानों के वर्टिकल चार्ली करतब पर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच जा रहा है तो दूसरी ओर एयरोबेटिक मैनुअर्स में 360 डिग्री हवाई फॉर्मेशन देख लोग बरबस ही महादेव का जयघोष करने लग रहे हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 07:06 IST
एयर शो: 60 किमी दूर आसमान में विमानों का ठहराव, सिग्नल मिलते ही आवाज से तेज पहुंचे; महादेव का जयघोष #CityStates #Varanasi #Chandauli #VaranasiAirShow #KashiAirShow #WingsOverGanga #SubahSamachar
