भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल तक स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा के भराड़ीसैंण में मंगलवार को धामी सरकार ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें पुरानी योजनाओं को पूरा करने के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, खेल और पेयजल जैसी सुविधाओं के लिए धन का प्रावधान किया गया है। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में धामी सरकार के अंतिम सत्र की कार्यवाही शुरू हुई। दो दिवसीय सत्र के पहले दिन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उन्होंने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से उनके कक्ष में मुलाकात की और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से भी शिष्टाचार भेंट की। बजट में इन योजनाओं के लिए किया गया प्रावधान अनुपूरक बजट में 3,679.86 करोड़ रुपये राजस्व मद और 4,164.32 करोड़ रुपये पूंजीगत मद में रखे गए हैं। प्रमुख प्रावधान इस प्रकार हैं। -721 करोड़ रुपये: ग्रामीण, शहरी और स्थानीय निकायों के लिए राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार। -1,100 करोड़ रुपये: अन्नपूर्ति योजना के तहत धान और गेहूं की खरीद के लिए। -500 करोड़ रुपये: अवस्थापना विकास के लिए। -300 करोड़ रुपये: जल जीवन मिशन में ठेकेदारों के बकाया भुगतान के लिए। -290 करोड़ रुपये: कुंभ मेले से जुड़े विकास कार्यों के लिए। -200 करोड़ रुपये: उच्च शिक्षा और विद्यालयी शिक्षा में डिजिटल लर्निंग के लिए। -122 करोड़ रुपये: गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए। -270 करोड़ रुपये: खुरपिया फार्म परियोजना में विद्युत व्यवस्था के लिए। -160 करोड़ रुपये: पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों व नर्सिंग कॉलेजों के लिए। -100 करोड़ रुपये: आयुष्मान योजना और 125 करोड़ रुपये: गोल्डन कार्ड के लिए। -93 करोड़ रुपये: कल्याणकारी पेंशन योजनाओं के लिए। -61 करोड़ रुपये: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) और सड़कों की मरम्मत के लिए। -40 करोड़ रुपये: नए स्टेट डेटा सेंटर के लिए। -35 करोड़ रुपये: खेल विश्वविद्यालय के लिए। -30 करोड़ रुपये: हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए। -28 करोड़ रुपये: ट्राउट प्रोत्साहन योजना के लिए। -20 करोड़ रुपये: नंदा देवी राजजात योजना के लिए। -15 करोड़ रुपये: अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देने के लिए। -10 करोड़ रुपये: चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए। -9 करोड़ रुपये: किसान पेंशन योजना के लिए। - दो करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लिए। - दोकरोड़ रुपये: ऋषिकेश में मदन मोहन प्राच्य संस्थान की स्थापना के लिए, जहां ज्योतिष, आयुर्वेद, योग, ध्यान और अध्यात्म के अध्ययन को बढ़ावा दिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 09:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल तक स्थगित #CityStates #Chamoli #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandAssemblySession2026 #DhamiGovernment #UttarakhandAssemblySession #Budget #SupplementaryBudget #SubahSamachar