शांति के लिए कभी तैयार नहीं होगा रूस?: नाटो में अमेरिकी राजदूत के बयान से बढ़ी हलचल, समझिए क्या हैं इसके मायने

करीब चार साल से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध नेयूरोप की सुरक्षा व्यवस्था को हिला कर रख दिया है। कई दौर की शांति वार्ताओं और अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद मोर्चे पर तनाव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। अब ऐसे मेंउत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अमेरिका के प्रतिनिधिमैथ्यू व्हिटेकर का रूस को लेकर सामने आएबयान ने पूरे मामले कोएकअलग मोड़ दे दिया है। उनका कहना है किरूस शायद कभी भी यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए समझौता करने को तैयार नहीं होगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब इस युद्ध को शुरू हुए लगभग चार साल होने वाले हैं। अमेरिकी राजदूत मैथ्यू व्हिटेकर ने ये बातजर्मनी में आयोजितम्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के एक पैनल में कही। उन्होंने कहा किउन्हें नहीं लगता कि रूस किसी समझौते के लिए तैयार है। व्हिटेकर ने कहा किमेरी समझ से यूक्रेन इस समय एक उचित और परिस्थितियों के हिसाब से न्यायसंगत समझौते के लिए तैयार है। लेकिन मुझे इस बात का विश्वास नहीं है कि रूस वास्तव में समझौता करना चाहता है या कभी कर पाएगा। ये भी पढ़ें:-Iran-US Clash: '47 साल से सिर्फ बातचीत होती रही, इसे हमेशा के लिए सुलझा लेंगे', ईरान को ट्रंप की धमकी ट्रंप का अलग रुख बता दें किराजदूत का यह बयान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप केबयान से बिल्कुल अलग है। ट्रंप ने उसी दिन कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्कीको तेजी से कदम उठाने होंगे, क्योंकि रूस समझौता करना चाहता है। ट्रंप लगातार इस युद्ध को खत्म करने की बात करते रहे हैं। फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष जारी है। हालांकि अमेरिका की मध्यस्थता में अब तक हुई बातचीत से कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। अब समझिए रूस की शर्तें और यूक्रेन का रुख रूस अब भी यूक्रेन से बड़े क्षेत्रीय और राजनीतिक समझौते की मांग कर रहा है। मॉस्को चाहता है कि यूक्रेन अपने पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र से सेना हटा ले। लेकिन कीव ने इन मांगों को मानने से इनकार कर दिया है और इसे आत्मसमर्पण जैसा कदम बताया है। यूक्रेन का कहना है कि किसी भी युद्धविराम या समझौते से पहले उसे पश्चिमी देशों से मजबूत सुरक्षा गारंटी चाहिए, ताकि भविष्य में रूस फिर से हमला न कर सके। ये भी पढ़ें:-Bangladesh: पीएम के अधिकार सीमित, बढ़ेगी राष्ट्रपति की ताकत; महिलाओं का दबदबा होगा कायम; क्या है जुलाई चार्टर रूस और यूक्रेन कास्टैंड और बदलता रुख गौरतलब है किइस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिका के भीतर भी अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। एक ओर जहां कुछ नेता मानते हैं कि रूस समझौते के लिए तैयार है, वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राजनयिकों को रूस की मंशा पर संदेह है। फिलहाल युद्ध जारी है और दुनिया की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आने वाले समय में कोई कूटनीतिक समाधान निकल पाएगा या संघर्ष और लंबा खिंचेगा। अन्य वीडियो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 06:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शांति के लिए कभी तैयार नहीं होगा रूस?: नाटो में अमेरिकी राजदूत के बयान से बढ़ी हलचल, समझिए क्या हैं इसके मायने #World #International #Russia-ukraineWar #MunichSecurityConference #UsAmbassador #MatthewWhitaker #DonaldTrump #VladimirPutin #VolodymyrZelensky #SubahSamachar